जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Dumka :- नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान सामग्रियों की उपलब्धता एवं मतदान प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है, अतः सभी कर्मी पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया।मौके पर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!