Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आकर्षक पूजा पंडालों और भक्तिमय वातावरण से पूरा इलाका मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर है।

इसी क्रम में जरमुंडी बाजार स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में भी वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।
पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर सिंह एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत की अध्यक्ष वीणा देवी ने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने पंडाल में साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल सहित पूजा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
फिलहाल, जरमुंडी में नवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।











