फतेहपुर :- बिंदापाथर थाना क्षेत्र में शनिवार को जिला खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार व थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के तुंबावेल गांव के समीप मैदान में अवैध रूप से भंडारण किए गए बालू को जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि तुंबावेल गांव के समीप अवैध बालू डंप कर रखा गया है।
Repoted By :- Md Rafique Ansari (Prime Time News, Fatehpur)
सूचना मिलते ही खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची व कार्रवाई करते हुए करीब पाँच हाईवा बालू जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि बालू को बिना किसी वैध अनुमति के मैदान में जमा किया गया था, जो खनन नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार के आवेदन के आधार पर बिंदापाथर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में अधिकारीयों ने बताया कि अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है ।
Editor By -Shashi Kumar (Prime Time News Desk)











