चुनाव आयोग आज 15 मार्च को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर सकता है. यह तिथि पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची के विरुद्ध अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि के साथ मेल खाती है. यह 28 फरवरी को प्रकाशित हुई थी और जिसमें 6.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं.

असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची के विरुद्ध अपील दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. संकेत मिल रहे हैं कि आगामी चुनाव 2021 की तुलना में कम चरणों में होंगे, जब पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में, असम में तीन चरणों में और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव हुए थे.
Editor By -Shashi Kumar (Prime Time News Desk)











