डीजे मांदर तथा ढ़ोल नगाड़े के साथ करमा महा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :- पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखंड के अलग अलग गांवो में मंगलवार को करमा पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बताते चलें कि पाथरचाली, हाथीमारा बलियापतरा, कैराछत्तर, सुगनी,सिरिसतल्ला,देवीनगर महेशगढ़िया,लोंगबेहरा, सोलपटिया,नीमदंगा, दुमदुमी बरबीघा आदि गांव में भुइयां, घटवार, घटवाल सामाजिक संस्था की ओर से सभी गांव में करमा पर्व का आयोजन किया गया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक तोरण द्वार बनाया गया था। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे नए कपड़े पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे।महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से करम की डाली लेकर पूजा स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन हुआ। महिलाएं और बच्चे पारंपरिक नृत्य करते नजर आए, जबकि कई लोग गाजे-बाजे के साथ झूमते हुए भी दिखे।भाई-बहन के प्रेम का भी प्रतीक पर्व करमा पर्व प्रकृति और पेड़-पौधों की पूजा से जुड़ा पर्व है। इस दिन करम पेड़ की डाली को स्थापित कर उसकी पूजा की जाती है। इसे जीवन, हरियाली और धरती की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व फसल उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। किसान अच्छी पैदावार और खेतों में हरियाली की कामना करते हुए करम देवता से प्रार्थना करते हैं।करमा पर्व भाई-बहन के प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की सुरक्षा और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। पर्व में कर्म देवता की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो प्रकृति और भाग्य उसका साथ देते हैं।तीन दिनों तक चलता है पर्व भुइयां रेजीमेंट के संस्थापक और अधिवक्ता मोहन कुमार राय ने बताया कि करमा पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति से भी गहराई से जुड़ा हुआ है महेशपुर प्रखंड सभी गांव की ओर से यह पर्व कई वर्षों से मनाया जा रहा है और इस वर्ष भी पारंपरिक तरीके से आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि करमा पर्व मुख्य रूप से तीन दिनों तक चलता है। एकादशी के दिन इसकी विशेष पूजा की जाती है।हालांकि पाकुड़ जिले सभी प्रखंडों में इस दिन मनाने की परंपरा है। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीरबल राय,निशा कुमारी, रूपा कुमारी, सरस्वती कुमारी साक्षी कुमारी, राधिका कुमारी रिया कुमारी, क्रांति कुमारी आशा कुमारी,कुर्मी कुमारी, आरती कुमारी, पूजा कुमारी निशा कुमारी,ममता कुमारी, सनम कुमारी गायत्री कुमारी नीतू कुमार, सीता कुमार, झूमि कुमारी ,कल्पना कुमारी, आदि मौजूद थे।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!