ठाड़ीहाट मंडल भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, एसआईआर, शक्ति केंद्र व बूथ सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

रामगढ़ (दुमका) :- भारतीय जनता पार्टी ठाड़ीहाट मंडल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कड़बिंधा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष महेंद्र मंडल की अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी मनोज कुमार पांडेय की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाते हुए अभियान को सफल बनाया जाए तथा आम लोगों को इसकी प्रक्रिया की सही जानकारी दी जाए।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर तृतीय रविवार को नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने और उसके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा पंचायत चुनाव की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सक्रियता पर विशेष बल देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया गया।बैठक में मनोज कुमार पांडेय, महेंद्र मंडल, पुरुषोत्तम कुमार मंडल, अजीत कुमार पाल, सुनील कुमार, सरोज पाल, नारायण मंडल, ज्योत्सना देवी, हिमांशु कुमार कुशवाहा, अर्जुन मंडल, गोविंद बैध, जोगिंदर कुमार, नितेश मंडल सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Repoted By :- Ramji Sah, Prime Time News,Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!