जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :-  पाकुड़ में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के साथ-साथ मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार, 20 सितंबर को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से जुड़े कई जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठे। बिजली, पेयजल, चापाकल, पीसीसी सड़क और एमएमडीआर समेत क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गई। इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वहीं, बैठक में वर्तमान Special Intensive Revision यानी SIR के तहत मतदाता सूची में अनमैपिंग मतदाताओं से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। सत्यापन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और पात्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

आलमगीर आलम ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!