जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा पेट्रोल पांप के पास आज विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नाला पुलिस ने किया। दोपहिया और चारपहिया—दोनों तरह के वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने किसी भी वाहन चालक पर चालान नहीं किया, लेकिन सख्त जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी।
Reporter By :- Goutam Thakur.
Editor By:- Shashi Kumar.
खासकर वे बाइक सवार जो बिना हेलमेट पहन के चालाने का निदेश दिया—उन्हें मौके पर ही फटकार लगाई गई और भविष्य में हेलमेट नहीं पहनन पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा , हिदायत दे कर वाहन सभी को छोड़ दिया । अधिकारियों का साफ संदेश- यह कार्रवाई दंड देने के लिए नहीं… बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है।” नाला थाना प्रभारी राजिव कुमार ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया । दोपहिया और चारपहिया और वाहन का डिकी खुल कर जांच किया मौके नाला थाना के एसआई और पुलिस बल मौजुद थे.












