जामताड़ा जिला के बागडेहरी थाना क्षेत्र के एक कुएं से तीन सड़ी-गली लाश बरामद, एक वयस्क समेत दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में दहशत

जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और रहस्यमयी घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया जंगल के पास स्थित एक कुएं से पुलिस ने तीन सड़ी-गली लाशें बरामद की हैं। मृतकों में दो बच्चे और एक व्यस्क व्यक्ति शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Repoted By:- Goutam Thakur (Prime Time News,Jamtara)

स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं से तेज दुर्गंध आने के बाद जब अंदर झांक कर देखा तो अंदर शव दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कुएं से तीनों शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों मेंएक बच्ची,उम्र लगभग 4 वर्ष,एक लड़का,उम्र लगभग 13 से 14 वर्ष एवं एक व्यस्क पुरुष, उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष शामिल हैं|
पुलिस के अनुसार तीनों शव काफी दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं और बुरी तरह सड़-गल चुके हैं| जिसके कारण उनकी पहचान तुरंत करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि घटनास्थल से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसे पुलिस जांच का अहम सुराग मान रही है।

घटना को लेकर क्षेत्र में कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या यह हत्या का मामला है?या फिर परिवार के साथ कोई हादसा हुआ?तीनों लोग कुएं में कैसे पहुंचे? इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल जांच के बाद ही सामने आएंगे|

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई थी। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा और रहस्य का विषय बना हुआ है।

Editor By -Shashi Kumar (Prime Time News Desk)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!