Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जरमुंडी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दयानंद शाह, सब इंस्पेक्टर जमादार मुंडा, सब इंस्पेक्टर उरांव समेत विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और जुलूस के निर्धारित मार्ग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वहीं, किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई।
बैठक में पूजा समितियों की ओर से भी क्षेत्र की सुरक्षा और पूजा आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए।
कुल मिलाकर, दुर्गापूजा को लेकर जरमुंडी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की आराधना कर सकें।











