गोड्डा में राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, मंत्री संजय प्रसाद यादव ने काटा केक

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

गोड्डा :-  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को गोड्डा के मिशन चौक स्थित एक निजी होटल में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री एवं गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुके और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री संजय प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राजद के 30वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारे लगाए और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

अपने संबोधन में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने राजद के 30 वर्ष पूरे होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने पिछले तीन दशकों में सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने, जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह में मौजूद पार्टी नेताओं ने भी संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण और सफल रहा।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!