SIR अभियान को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने मतदाता जागरूकता पर दिया जोर.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़ :- जिला कांग्रेस कमेटी, पाकुड़ की ओर से बुधवार को जिला अध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही एवं अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची ही निष्पक्ष एवं सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।

उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को Enumeration Form भरने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या आवश्यक संशोधन कराने से वंचित न रहे। उन्होंने प्रत्येक परिवार से अपील की कि सभी पात्र सदस्यों का गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित बीएलओ (BLO) के पास जमा करें।

पूर्व मंत्री ने आम नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित है। उन्होंने लोगों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द फॉर्म भरकर जमा करने तथा अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

बैठक में SIR अभियान के सफल संचालन, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रिय भूमिका और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं तक पहुंचें और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में हर संभव सहयोग प्रदान करें।

बैठक के अंत में कांग्रेस नेताओं ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए समय रहते अपना Enumeration Form भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!