Edited By –Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Ranchi :- रातू थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। सुनील साहू और उनके मित्र रंजीत कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि गानेश्वर कुमार नायक, उसकी पत्नी रोमा कुमारी और विकास नायक ने उन्हें झारखंड सचिवालय में नौकरी दिलाने के बहाने 43 लाख रुपये ठग लिए।

मामले में आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया था। शिकायत के अनुसार, लगभग दो साल पहले दोनों पीड़ितों की मुलाकात गानेश्वर कुमार नायक और रोमा कुमारी से हुई थी।
उन्होंने अपने आप को सरकारी नौकरी लगवाने का माध्यम बताते हुए कहा कि उम्मीदवार को केवल परीक्षा में बैठना होगा और बाकी प्रक्रिया वह संभालेंगे। जनवरी 2024 में दोनों को अपने घर बुलाकर उन्होंने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन से प्रशाखा पदाधिकारी पदों पर नियुक्ति के लिए प्रति उम्मीदवार 30 लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया।











