IND vs PAK: सैमसन, अर्शदीप, सुदंर का कटेगा पत्ता, ये 11 धुरंधर इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ दिलाएंगे जीत!

India Probable Playing XI vs Pakistan: भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी? उस सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं.


India Probable Playing XI vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हाई वोल्टेज मैच के शुरू होने में अब महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं. आगामी मुकाबले के लिए दोनों टीमें कोलंबो में उपस्थित हैं और मैच की गंभीरता को देखते हुए जमकर पसीना बहा रही हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय टीम विपक्षी टीम को सात बार मात दे चुकी है. आठवीं बार भी वह शिकस्त देने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रही है. यहीं वजह है कि वह मैच से पहले कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. वैसे तो ब्लू टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. मगर टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी. ये बड़ा सवाल है. लोगों की इसी उत्सुकताओं को देखते हुए हमने मैच से पहले टीम की परफेक्ट प्लेइंग बनाने की कोशिश की है, जो कुछ इस प्रकार है.

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा कर सकते हैं पारी आगाज 

ईशान किशन का पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरना कंफर्म है. मैच से पहले अभिषेक शर्मा के भी फिट होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में ना केवल हिस्सा लिया है, बल्कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी भी की है. शर्मा और किशन का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ चला तो टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित है.

इन धुरंधरों पर रहेगी मध्यक्रम की कमान 

मध्यक्रम की कमान विशेष रूप से तिलक वर्मा और कैप्टन सूर्यकुमार यादव के कंधों पर रहेगी. दोनों ही बल्लेबाजों के बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. पिछले काफी समय से सूर्यकुमार यादव अपने पुराने फॉर्म के लिए जुझ रहे थे. मगर अब वह भी लय में आ चुके हैं, जो टीम इंडिया के लिए प्लस प्वाइंट है.


पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. जिसमें हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल का नाम शामिल है. ये तीनों ही खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं.

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

 

 

 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!