दुमका में गला रेतकर युवक की हत्या, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Dumka :- दुमका से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पूरा मामला दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीपाथर गांव का है, जहां 25 अक्टूबर को तालाब के पास डंगाल की झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान गांव के ही बिनोद मरांडी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शव मिलने की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव के निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 135/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसआईटी ने संभाली जांच की कमान

हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए दुमका पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, दिलीप खलखो के नेतृत्व में विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पिता जिशु मरांडी और सौतेली मां सिलाती हेम्ब्रम की संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य मिलने का दावा किया गया। पुलिस के अनुसार, सौतेली मां द्वारा पहले भी मृतक पर जानलेवा हमला किए जाने की बात जांच में सामने आई है।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस मामले में कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल किया गया सब्जी काटने वाला एक बैंडी भी बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि अनुसंधान के दौरान दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

फिलहाल, इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!