वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को धार देने में जुटी कांग्रेस, दिल्ली आंदोलन की रणनीति पर मंथन.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़, :-  जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘देश बचाओ आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में AICC ऑब्जर्वर सह मध्य प्रदेश के मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं झारखंड के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा जमील अख्तर, मंजूर अंसारी, सुजीत सिंह समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा मताधिकार की गरिमा बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है।

जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी दिल्ली आंदोलन में पाकुड़ जिले से अधिक से अधिक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक तैयारियों और संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

मीडिया के समक्ष नेताओं ने रखे अभियान के उद्देश्य

बैठक के बाद AICC ऑब्जर्वर सह विधायक दिनेश गुर्जर एवं पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों नेताओं ने “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के उद्देश्यों और आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन की तैयारियों पर अपनी बात रखी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। जनता के अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। बैठक के माध्यम से जिला कांग्रेस ने दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने और पाकुड़ से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!