Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
PTN DESK :- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे।75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल थे, जिनकी दमदार आवाज, बेहतरीन संवाद अदायगी और शानदार अभिनय ने करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।
उनकी आवाज, उनका अभिनय और उनके यादगार किरदार हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगे।











