पाकुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला प्रशासन की पहल पर छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :- उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिले में छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में महेशपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आरबीएसके यानी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यालय की सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही छात्राओं के हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई।

जांच के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य की सामान्य स्थिति का आकलन किया गया और जिन छात्राओं को आवश्यकता थी, उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और उपचार भी उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को हीमोग्लोबिन की कमी से बचाव, पौष्टिक एवं संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

वहीं दूसरी ओर, महिला कॉलेज, पाकुड़ में एचआईवी/एड्स से बचाव एवं रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आईसीटीसी यानी एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र और महाविद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में छात्राओं को एचआईवी/एड्स के संक्रमण, बचाव और रोकथाम, एचआईवी जांच, परामर्श और उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

आईसीटीसी के श्री शिव नारायण प्रसाद ने छात्राओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव के उपायों और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, एसएसके डेटा मैनेजर द्वारा आईईसी सामग्री के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एचआईवी/एड्स से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की।

जिला प्रशासन का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना, हीमोग्लोबिन की कमी समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना तथा एचआईवी/एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए बचाव और रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रशासन की ओर से छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र कल्याण को प्राथमिकता देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, उपचार और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!