Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
गोपीकांदर (दुमका) :- दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को गोपीकांदर थाना परिसर में पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यरूप से जिप सदस्य निशा शबनम हांसदा और सीओ सह बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता में सीओ विजय प्रकाश मरांडी ने की। बैठक में पूजा पंडालों, मेला और विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सीओ विजय प्रकाश मरांडी ने समिति के सदस्यों को बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन, सुरक्षा के मद्देनजर ही कार्य करें, दुर्गा पूजा हमारे पूर्वजों से चली आ रही परम्परा है। सभी समुदाय के लोग इसका आनंद लेते है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेला और पूजा पंडाल में मजिस्ट्रेट के अलावे जवान की तैनाती की जाएगी। ताकि सुरक्षा व्यवस्था को ओर मजबूत किया सके। मेला आयोजन की समिति वाहन पार्किंग बनाए ओर कम से कम शुल्क रखें। जिप सदस्य निशा शबनम हांसदा ने बताया कि सभी पूजा समिति शांति पूर्वक पूजा करे। अफवाह पर ध्यान न दें। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने पूजा समिति के सदस्यों को बताया कि नायलॉन एवं सिंथेटिक कपड़ों के उपयोग पूजा पंडाल में नहीं करे, आग से बचने के लिए पूजा पंडाल में बालू, पानी और अग्निशमन की व्यवस्था रखे। प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पंडाल में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार तथा आपातकालीन निकास द्वार रखने, पंडाल और बिजली के तारों के बीच पर्याप्त ऊंचाई बनाए रखने एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों की सूची थाना में जमा करे जिसके आधार पर थाना से पहचान पत्र जारी किया जाएगा।बैठक में बताया गया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। दुकानदारों को सड़क किनारे दुकान लगाकर मार्ग अवरुद्ध नहीं करने की हिदायत दी गई। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की भी अपील की गई। महामाया दुर्गा समिति खरौनी बाजार, गोपीकांदर समिति, भारत माता जाहेर ऐरा, मुहालो पूजा समिति, टाईजोर पूजा समिति ने बताया कि गांव में पारिवारिक दुर्गा पूजा दो स्थानों पर होता है। शाम के 7 बजे तक दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। बड़ापत्थर एवं जाहेर ऐरा दुर्गापुर सहित विभिन्न पूजा समितियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी। दुर्गापुर जाहेर ऐरा मेला को लेकर समिति के सदस्य कुबराज बेसरा ने बताया कि 29 और 30 अक्टूबर को मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावे खेलकूद सहित विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बैठक में गणमान्य ने अपने अपने विचार रखे।गोपीकांदर समिति ने मेला मैदान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार को हटाने की मांग रखी। पदाधिकारियों ने समितियों से पूजा का लाइसेंस जमा करने और रूट लाइन बताने को कहा गया। विसर्जन के दौरान भी निर्धारित मार्ग का ही उपयोग किया जाएगा। दुर्गापुर और गोपीकांदर के पूजा समिति के सदस्यों ने कोयला ढुलाई में लगी हाइवा वाहनों को बंद रखने की मांग किया गया। बैठक में एसआई धर्मल मांझी, मनोज सोरेन, एएसआई राजन सिंह, जितेंद्र कुमार, गोपीकांदर दुर्गापूजा समितियों के दीपक कुमार मिर्धा, पंकज मंडल, अमित सिंह, श्रवण कुमार, अभिमन्यु देहरी, विजय भगत, मुकेश पाल, सीओ मंडल, खरौनी के निरंजन पंडित, हराधन पाल, राकेश रजक, टाईजोर समिति के धरम मंडल, श्यामसुंदर भगत, मनोज मरांडी, नंदमीथेश मुर्मू, मनोज चांद सहित अन्य मौजूद थे।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.











