10 दिन में ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, SIT के 33 पुलिसकर्मी सम्मानित

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़: अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद लूटकांड का पुलिस ने महज 10 दिनों में खुलासा कर दिया। मामले के सफल उद्भेदन में अहम भूमिका निभाने वाली विशेष छापेमारी दल यानी SIT के 33 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।

समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पाकुड़ ने संयुक्त रूप से टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।

दरअसल, 2 सितंबर 2026 को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में तीन हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 68/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 309(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया।

लगातार छापेमारी और सटीक जांच के बाद पुलिस ने मामले में शामिल तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लूटकांड का सफल उद्भेदन कर दिया।

इस उपलब्धि पर एसआईटी में शामिल 33 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित टीम में विभिन्न थाना, ओपी, तकनीकी शाखा, साइबर सेल और पुलिस केंद्र के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने टीम के समन्वित प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी इस्तेमाल और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे पुलिस की कार्यकुशलता और टीम भावना का बेहतरीन उदाहरण बताया।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!