मुख्य अतिथि जूली हेंब्रम की मौजूदगी में सलगा में दो दिवसीय भैंस लड़ाई और फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब का बड़ा आयोजन, 24 परगना क्लब बना फुटबॉल विजेता

सलगा | ग्राम सलगा में आदिवासी किसान क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय भैंस लड़ाई एवं फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर क्लब के युवाओं और सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों एवं गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल खेल का आयोजन हुआ, जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच 24 परगना क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार (₹20,000) अपने नाम किया। वहीं, पीसी सानू स्तर क्लब ने दूसरा स्थान हासिल कर ₹15,000 का द्वितीय पुरस्कार जीता।

इसके अलावा, कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹10,000 की राशि रखी गई थी। हालांकि, कड़े मुकाबले के बावजूद किसी भी गांव की भैंस पहला स्थान हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद विभिन्न गांवों से आए भैंसों को उनके प्रदर्शन के आधार पर कई छोटे-छोटे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी किसान क्लब के अध्यक्ष रेमन मुर्मू, सचिव जादू मरांडी, मोहलपहाड़ी पंचायत समिति सदस्य जतन मरांडी सहित क्लब के सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!