Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Jamshedpur :- जिउतिया पर्व को लेकर नदी घाट पर स्नान और अनुष्ठान के लिए पहुंची दो बहनें नदी में डूब गईं।
हादसे के बाद घाट पर मची चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर एक बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, दूसरी बहन की तलाश अब भी जारी है।
घटना की सूचना के बाद राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और लापता बहन की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
जिउतिया पर्व की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











