डीएमएफटी मद की सड़क अधूरी, सूचना पट से योजना की जानकारी मिटाने का आरोप

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :-:पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया गांव में डीएमएफटी मद से स्वीकृत पीसीसी सड़क निर्माण योजना अब सवालों के घेरे में है। बरमसिया से कब्रिस्तान तक बनने वाली सड़क का काम अधूरा छोड़ दिए जाने का आरोप है। वहीं योजना से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण सूचना पट से मिटाए जाने को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, बरमसिया से कब्रिस्तान तक पीसीसी सड़क निर्माण के लिए करीब 24 लाख 85 हजार 89 रुपये की प्राक्कलित राशि स्वीकृत बताई जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित दूरी तक पूरा नहीं किया गया और बीच में ही काम रोक दिया गया। इसके कारण बरमसिया से कब्रिस्तान तक आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, योजना से संबंधित सूचना पट पर दर्ज राशि, संवेदक का नाम, सड़क की स्वीकृत लंबाई समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां कथित तौर पर मिटा दी गई हैं। इससे योजना की लागत, कार्य की स्थिति और खर्च को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के पालन को लेकर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक जांच और पुष्टि होना अभी बाकी है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी, संवेदक या एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और अधूरी सड़क का निर्माण कब तक पूरा कराया जाता है।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!