एनएच-18 पर विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड दुर्घटनाग्रस्त, चार सुरक्षाकर्मी घायल

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Jamshedpur :- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड बुधवार को एनएच-18 पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में विधायक की सुरक्षा में तैनात चार जवान घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच की। बताया गया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है, हालांकि एक जवान को अपेक्षाकृत अधिक चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी एनएच-18 से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। विधायक ने तत्काल अपने सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में चालक आशीष शर्मा, रोहित वर्मा तथा बॉडीगार्ड पोलिश किस्कु और सुरई हेंब्रम घायल हुए हैं। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने रोहित वर्मा को अधिक चोट लगने की जानकारी दी, जबकि अन्य तीन घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!