Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- दुमका जिले के रानेश्वर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रानेश्वर कैनाल में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मामला रानेश्वर मसानजोड़ डैम के बाएं तट नहर की रानेश्वर वितरणी से जुड़ा है। कुकड़ीभाषा के समीप कैनाल में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे कैनाल के पास शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर लकड़ी में फंसे शव पर पड़ी। बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय चौकीदार की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव के मुंह से खून निकलने के साथ-साथ होंठ, सिर और हाथ पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।











