Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- रामगढ़ हंसडीहा सड़क मार्ग एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र के भालसुमर मोड़ के टर्निंग पर बुधवार की शुबह रामगढ़ की और से हंसडीहा की और जा रहे गिट्टी चिप्स से लोड हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया।गणिमत था कि हादसे की जगह कोई राहगीर नहीं था नहीं तो किसी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था ।हाईवा गिट्टी चिप्स लेकर सरसडंगाल से रामगढ़ के रास्ते बिहार जा रहा था।यहां बता दें कि 5/6 बर्ष पुर्व भालसुमर टर्निंग मोड़ से महज़ आधा किमी दुरी पर पिंडारी स्कूल के पास गिट्टी से लोड हाईवा एक राहगीर पर पलट जाने से राहगीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। बहरहाल पुलिस हाईवा को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।
Repoted By :- Ramjee Sah, Prime Time News,Dumka.











