काठीकुण्ड में बिरसा दिव्यांग समिति की प्रखण्ड इकाई का गठन, शौकत अंसारी बने अध्यक्ष

Edited By:- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Dumka :- बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से बुधवार, 12 अगस्त 2026 को तेलियाचक बाजार, काठीकुण्ड स्थित सहयोग परियोजना कार्यालय में आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष-सह-निर्देशक प्रियतम कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड समन्वयक बाबुराम मंडल, शौकत अंसारी एवं डमरूधर सिंह ने किया।

आम सभा का मुख्य उद्देश्य काठीकुण्ड प्रखण्ड में बिरसा दिव्यांग समिति की प्रखण्ड स्तरीय इकाई का गठन करना था। इस संगठन के माध्यम से प्रखण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने का निर्णय लिया गया, जो अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। संगठन के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें।

सभा में सर्वसम्मति से “बिरसा दिव्यांग समिति प्रखण्ड इकाई, काठीकुण्ड” का गठन किया गया। इसमें शौकत अंसारी को प्रखण्ड अध्यक्ष, बाबुराम मंडल को प्रखण्ड सचिव तथा बबली कुमारी को प्रखण्ड कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं हिलायुस टुडू, लक्षू टुडू, कर्नल सोरेन एवं मंगल पावरिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई कि वे अगले तीन महीने के भीतर काठीकुण्ड प्रखण्ड की सभी पंचायतों एवं गांवों में संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। बैठक में मधु देवी, मति सोरेन, विलयंस किस्कू, सुरेन्द्र टुडू, समीर मोदी, उस्मान मियां, सहदेव मंडल, उज्जवल, बहाफूल, सोनू, मेरीला, सुहागिनी, प्रमिला, मनीष, महेन्द्र, चना, रामदास, सचिन, अनिल, दिनेश गोपाल, संतोष, कर्नल, राकेश, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Repoted By :- MD Mehfooz Ansari, Prime Time News,Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!