Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
जामताड़ा :- सहायक आचार्यों की प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को जामताड़ा के गांधी मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाष राजहंस ने की। बैठक में सहायक आचार्यों के संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित सहायक आचार्यों की सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से विभाष राजहंस को अध्यक्ष, संदीप खां को उपाध्यक्ष, मोहम्मद शमीम अंसारी को सचिव, निमाई पंडित को संयुक्त सचिव, शशि मिंज को सहसचिव, नीलम तिरु को कोषाध्यक्ष, पूजा कुमारी को संगठन मंत्री तथा अब्दुल्लाह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Repoted By :- Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











