रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पाकुड़ पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह से किया भव्य स्वागत. 

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़, :-  संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कलश वंदन अभियान के तहत काशी के सीर गोवर्धन धाम से पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा के पाकुड़ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान “जय गुरु रविदास” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रांची से पाकुड़ पहुंची इस पवित्र कलश यात्रा का भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाज के प्रबुद्धजनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, कामेश्वर दास, पार्वती देवी सहित कई नेताओं ने संत रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि संत गुरु रविदास जी केवल महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के प्रबल समर्थक थे। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी सामाजिक समरसता और समानता का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उनके 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित यह पवित्र कलश यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी सशक्त संदेश है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि कलश वंदन अभियान के माध्यम से संगठन संत रविदास जी के विचारों और आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित यह कलश आगामी दिनों तक राजापाड़ा स्थित मां नित्य काली मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए स्थापित रहेगा, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

रांची से पवित्र कलश लेकर पाकुड़ पहुंची समिति में साधन ठाकुर, दुर्गा मरांडी, मीरा प्रवीण सिंह, कामेश्वर दास, प्राची चौधरी एवं सुनील पहाड़िया शामिल थे।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, सुनील पहाड़िया, जिला महामंत्री रूपेश भगत, आशीष हेम्ब्रम, शर्मिला रजक, पार्वती देवी, सोहन मंडल, जीतू सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी, दीपक साहा, निधि गुप्ता, दिलीप सिंह, मोहन मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!