जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया गया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Jamtara :- जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया गया। पहले ही दिन कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नाली निर्माण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं।

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने कहा कि सभी आवेदनों का अवलोकन किया गया है और जल्द समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होता है, तभी लोग उपायुक्त के जनता दरबार में जाएं। फिलहाल नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!