Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
पाकुड़ :- दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पाकुड़ जिले के शहरकोल स्थित पुराने डीसी मोड़ पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न लोगों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान और झारखंड आंदोलन में निभाई गई भूमिका को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष, त्याग और झारखंड राज्य के निर्माण तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए उनके योगदान को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को नमन किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान की लड़ाई को नई दिशा दी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.











