Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
गोड्डा: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपित रतन कुमार मांझी और सोनू मिर्धा निवासी माल डुमरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के छह समरसेबल पंप, दो इन्वर्टर, एक बड़ी बैटरी, चोरी में उपयोग औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार घाट मंजवारा व लुकलुकी स्कूल से समरसेबल पंप तथा लुकलुकी ब्राह्मण टोला के दो घरों से बैटरी और इन्वर्टर चोरी के मामले में तीन कांड दर्ज किए गए थे। गुप्त सूचना पर हरना मोड़ के पास छापेमारी कर एक आरोपित को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कही। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
Repoted By :-Shankar Suman, Prime Time News,Godda.











