Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
पाकुड़ :- पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि शौचालय निर्माण से स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
शुभारंभ कार्यक्रम के बाद विधायक निसात आलम जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र मतदाता का एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) समय पर भरवाने और उसे संबंधित बीएलओ (BLO) के पास जमा कराने में सहयोग करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गोलम अहमद उर्फ बकुल, पूर्व सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, जिला महासचिव सेलिम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, जिला सचिव मिथुन मरांडी, जिला सचिव मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, मोतिउर रहमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.











