राजकीय श्रावणी मेला के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रविवार को बासुकीनाथ धाम में मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

दुमका :- राजकीय श्रावणी मेला के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रविवार को बासुकीनाथ धाम में मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, टेंट सिटी, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि टेंट सिटी में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि रात्रि के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी टेंटों में प्रतिदिन बेडशीट बदली जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने पेयजल की पर्याप्त एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग रूम की समुचित व्यवस्था करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी शौचालयों की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पूरे मेला अवधि में स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!