Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Godda :- पथरगामा के बारकोप मोड़ स्थित मंडप विवाह भवन के ठीक सामने रॉन्ग साइड से आ रही एक अज्ञात कार ने, गोड्डा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल में मारा जोरदार टक्कर। मोटरसाइकिल चालक बरमसिया निवासी महावीर रमानी हुए बुरी तरह घायल। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहन पासवान ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु गोड्डा रेफर कर दिया है। डॉ मोहन पासवान ने बताया की बाया पैर में फ्रैक्चर है तथा सर में गंभीर चोट है।प्रशासन के द्वारा लगातार वाहन जांच के बावजूद भी लोग बेखौफ रॉन्ग साइड से वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।
पुलिस प्रशासन को अब कड़ी सख्ती से गुजरनी पड़ेगी.
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.











