Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Jamtara :- जामताड़ा जिला का प्रमुख धार्मिक स्थल देवलेश्वर धाम में रविवार को विपद तारिणी व्रत एवं 18 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेला उत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन कमेटी के सौजन्य से एक बैठक हुई। इस बैठक में विपद तारिणी व्रत के मौके पर नाला,कुंडहित, फतेहपुर और बंगाल के निकटवर्ती क्षेत्र से सैंकड़ों की तादाद में पहुंचने वाले व्रतियों को कतारबद्ध तरीके से पूजा करवाने, प्रसाद वितरण सुनिश्चित करने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिया गया है। कमेटी के अध्यक्ष राम हांसदा ने कहा है कि पिछले सालों की तरह इस बार भी व्रतियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए वैसे सदस्यों के ऊपर अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है। जानकारी हो कि बाबाधाम में बांग्ला पंचांग के अनुसार 18 जुलाई से सावन शुरू होगा और उसी दिन विपदतारिणी व्रत उत्सव भी है। सावन के अवसर पर एक माह तक पूजा-अर्चना, जल चढ़ाने के लिए कांवरिया की भीड़, परिसर में मेला का आयोजन करने संबंधी विचार विमर्श किया गया। कहा गया है कि बाबाधाम में एक महीना तक प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक हरिनाम संकीर्तन तथा स्थानीय शिल्पी द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। परिसर की साफ-सफाई, लाउडस्पीकर, रोशनी, पेयजल, यातायात की सुविधा, कमेटी एवं प्रशासन के लिए कार्यालय, सीसीटीवी कैमरे आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया है। जानकारी हो कि कतारबद्ध होकर महिला पुरुष श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह तक प्रवेश करवाने के लिए मंदिर परिसर अलग-अलग घेरा का निर्माण होगा। कहा कि कमेटी के सदस्यों को समर्पित होकर अपना अपना दायित्व निभाना है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक निर्णय लिया गया है। साथ ही साथ प्रशासन को सूचना देने तथा मंदिर परिसर स्थित जगह में पूजा सामग्री तथा अन्य दुकान नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राम हांसदा, सचिव मागाराम विद, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार विद के अलावा नित्य गोपाल माजी, मंटू मोहन पाल, समीर कुमार नंदी, विभिषण पाल, विजयानंद झा,बालक हांसदा, प्रभाकर पाल, रामप्रसाद राय,हिरालाल मंडल, जयसिंह सोरेन, प्रकाश चंद्र माजी, हाराधन कर, पल्लव कुमार पाल, साधन कुमार दास, लक्ष्मण चंद्र ठाकुर,पूरण भंडारी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Repoted By :- Gautam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!