Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
गोड्डा :- गोड्डा जिला के मेहरमा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेहरमा थाना कांड संख्या 116/2026 में नामजद आरोपी आशुतोष कुमार मिश्र उर्फ आशू मिश्रा (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मेहरमा थाना क्षेत्र के कसबा गांव का निवासी है तथा उसके पिता का नाम ताराकांत मिश्रा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(e) के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.











