सोशल मीडिया पर पत्नी की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, पति, देवर और ससुर पर एफआईआर दर्ज

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Jamtara :- जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना में सोशल मीडिया पर एक युवती की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 86/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 356(2), 356(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता नारायणपुर थाना क्षेत्र के पालटा गांव की 23 वर्षीय युवती है। दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 6 जून 2026 को धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरगाबनी कब्रिस्तान टोला में हुई थी। आरोप है कि युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को नामजद किया है, जिनमें पीड़िता के पति इमामुल अंसारी, देवर सोहेल अंसारी तथा ससुर सरफुद्दीन अंसारी शामिल हैं। सभी आरोपी धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मुरगाबनी कब्रिस्तान टोला के निवासी बताए गए हैं।

कांड के अनुसंधानकर्ता पु.नि. रविंद्र नाथ यादव को बनाया गया है। पुलिस ने एक पेन ड्राइव एवं फोटो को साक्ष्य के रूप में जब्त किया है।

फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।

Repoted By :- Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!