Dumka :- रामगढ़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधी आनंद मंडल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जब उसे थाना लेकर आ रही थी, तभी कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और विधिपूर्वक पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए। इस दौरान सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न की गई।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्वलिखित बयान के आधार पर रामगढ़ थाना कांड संख्या 44/26, दिनांक 26 जून 2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 15 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसी कड़ी में कांड के नामजद अभियुक्त सिनोद कुमार मंडल, पिता– गुणधर मंडल, निवासी– पारगोडीह, थाना– देवडांड़, जिला– गोड्डा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











