भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत.

पाकुड़ :- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सोहन मंडल के नेतृत्व में पाकुड़ नगर स्थित बिरसा चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में जयघोष करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन मंडल एवं सुमित चौबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी संत थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करते हुए “अबुआ दिशोम, अबुआ राज” (हमारा देश, हमारा राज) का उद्घोष किया और उलगुलान आंदोलन की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जल, जंगल और जमीन की रक्षा, अंधविश्वास से मुक्ति तथा स्वाभिमान का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायी है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना देशवासियों को निरंतर प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के आदर्श समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेता रूपेश भगत

जिला महामंत्री, भाजपा पाकुड़ और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!