शम्भू कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Jamtara :- शम्भू कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk 

बैठक के दौरान जिले में घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया.

महिला एवं बाल अपराध से संबंधित मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी की दिशा में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य किया जाए।

वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों के अनुपालन एवं जन-जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाकर निर्धारित समयावधि में उनका शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

आमजन के साथ बेहतर पुलिस-जनसंपर्क स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से पुलिस गश्ती संचालित करें तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर सतर्क निगरानी बनाए रखें।

Repoted By :- MD.Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!