काठीकुंड के आमझरी गांव में वज्रपात से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, एक गंभीर घायल।

Dumka :- दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कादमा पंचायत के आमझरी गांव में गुरुवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का इलाज नयाडीह स्थित सनमत अस्पताल में चल रहा है।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमझरी गांव निवासी लखन राय की पुत्री सरिता कुमारी (6 वर्ष) तथा ज्योति कुमारी आंधी-बारिश के दौरान आम चुनने के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में दोनों बच्चियां आ गईं। घटना के बाद परिजनों ने दोनों बच्चियों को तत्काल इलाज के लिए नयाडीह स्थित सनमत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सरिता कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घायल ज्योति कुमारी का इलाज सनमत अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। कदमा पंचायत की मुखिया रोजमेरी हेम्ब्रम ने बताया कि मृतक बच्ची के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।

Repoted By :- Mahfuz Ansari, Prime Time News,Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!