Godda :- महागामा थाना पुलिस द्वारा गुरुवार की संध्या महागामा थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान महागामा थाना के सब-इंस्पेक्टर अनील कुमार सिंह की अगुवाई में संचालित किया गया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 31 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेजों, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.











