Jamtara :- जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बैठक में सहकारिता अंतर्गत कुल लैंप्स, धान अधिप्राप्ति, विभिन्न समितियों, लैंपसो के डिजिटिलाइजेशन, लैंप्स के माध्यम से उर्वरक एवं अनुदानित दर पर बीज वितरण, गोदामों के रखरखाव, मिनी कोल्ड स्टोरेज, पीएम कृषि समृद्धि योजना, लैंपस का ऑडिट सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए कई जरूरी दिशा निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने लैंप्स अंतर्गत किसानों के निबंधन एवं निबंधन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों का निबंधन में कोई गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। इसके अलावा बताया गया कि जिले के सभी लैंप्स को उर्वरक लाइसेंस मिल गया है, उन्होंने खाद एवं बीज वितरण संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा पीएम कृषि समृद्धि योजना में मिले कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा कर विभागीय गाइडलाइन के अनुसार शेष लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।
Repoted By :- Md.Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











