क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

Godda :- महगामा डिग्री कॉलेज के समक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के कार्यकर्ताओं एवं आम छात्रों ने बुधवार को झारखंड सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया तथा जमकर नारेबाजी की।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

प्रदर्शन का नेतृत्व नगर मंत्री सूरज पोद्दार ने किया। उन्होंने कहा कि क्लस्टर व्यवस्था ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के विद्यार्थियों के हित में नहीं है। महगामा जैसे क्षेत्रों के गरीब छात्र-छात्राओं को अलग-अलग विषयों की पढ़ाई के लिए दूसरे कॉलेजों के चक्कर लगाने पड़ेंगे, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और मानसिक परेशानी भी बढ़ेगी।

उन्होंने सरकार से अविलंब क्लस्टर सिस्टम वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में आशीष कुमार, सोनू मंडल, चंदन कुमार, मुरारी कुमार, शिवम कुमार, अभिषेक कुमार, विष्णु कुमार, हिमेश कुमार, शिवम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!