Dumka :- राज्य सरकार द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी एवं अन्य समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य निवास मंडल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य कुमार साहू के आह्वान पर आज पूरे राज्य में प्रखंड स्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ओलावृष्टि एवं बारिश से हुई किसानों की फसलों के नुकसान तथा फसल बीमा होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा किसानों को बीमा की राशि उपलब्ध न कराना एवं पशुधन बीमा योजना में भी किसानों को बीमा योजना का लाभ नहीं दिया जाना यह सरकार के द्वारा किसानों के साथ घोर अन्याय को दर्शाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा लागू किये गये मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है जिसे फिर से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है। यदि सरकार तत्काल किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











