Dumka :- गोपीकांदर प्रखंड के कुश्चिरा गांव में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार को धुलोट और नगर भ्रमण के साथ हुईं। नगर भ्रमण के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों का जत्था उमड़ पड़ा।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
भक्तों ने हरे नाम, हरे कृष्ण के नाम से भाव विभोर हो गए। पूरे नगर भ्रमण के साथ वापस कीर्तन स्थल पहुंचे। ज्ञात हो कि रविवार को कुश्चिरा गांव में अधिवास के साथ आरंभ हुई 16 प्रहर संकीर्तन दो दिनों तक चला। इस दौरान बंगला और हिंदी के वक्ताओं और गायिकाओं ने भक्तों को भाव विभोर किया। भक्त ताल पर ताल मिलाकर झूमते रहे।
मंगलवार की रात हिंदी गायक नंदलाल पांडे ने राम जन्म से लेकर राम विवाह तक का पाठ भक्तों को पढ़ाया और राम के बताए पद चिन्हों पर चलने की राह दिखाया। इस दौरान संकीर्तन का कार्यभार संभाल रहे शिवकुमार पाल, खान पान सहित अन्य व्यवस्था की देखरेख कर रहे रामनाथ पंडित, शेषनाथ पंडित, रविन्द्र पाल, ललन पाल, प्यारेलाल पाल, बंटी कुमार, अभिषेक भगत, मनीष भगत, रंजित पाल, बिष्णु पाल सहित अन्य भक्तों का पूरा सहयोग रहा।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.











