Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Jamtara :- जामताड़ा जिला के बांगड़ हरी थाना एवं कुंणडहित थाना और कुंणडहित थाना क्षेत्र स्थित खुदमलीका चैक पोस्ट का किया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक शुंभ कुमार सिंह ने शनिवार को बांगड़ हरी एवं कुंणडहित थाना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा की थाना का वार्षिक निरीक्षण है। जिसमें थाने में पेंडिंग पुराने मामले, पेंडिंग मामलों का जांच कर उचित दिशा निर्देश बांगडहरी एवं दोनों थाना प्रभारी को दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की वस्तुस्थिति, कर्मियों के रहने की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक शुंभ कुमार सिंह ने शनिवार को बांगड़ हरी थाना एवं कुंणडहित थाना का निरीक्षण किया। थाना में संधारित सभी अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। लंबित कांड, वारंट, कुर्की का शीघ्र निपटाया, थाना के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, साईबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशापान की रोकथाम, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही थाना पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को बांगड़ हरी एवं कुंणडहित दोनों थाना प्रभारी ने सुनकर शत-प्रतिशत कार्रवाई करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश िदए। आपको बताते चलें कि वही कुंणडहित थाना क्षेत्र स्थित खुदमलीका चैक पोस्ट किया भी निरीक्षण किया मौके पर नाला पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार महतो और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.











