गोपीकांदर (दुमका) : गोपीकांदर प्रखंड़ के कुश्चिरा गांव में दो दिवसीय संकीर्तन का आयोजन रविवार को किया गया। रविवार को अधिवास के साथ संकीर्तन का शुभारंभ हुई। रविवार को 31 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाल कर गंगा रूपी बांसलोई नदी पहुंच.
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नदी में 31 कलश में जल भरा गया। जिसके बाद मां गंगा सहित अन्य देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया। जिसके बाद कलश को लेकर कुंवारी कन्याओं ने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए संकीर्तन स्थल पहुंची। गांव भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर सैकड़ों राधा गोबिंद भक्त झूमते नजर आए। कलश यात्रा के बाद संकीर्तन स्थल पर अधिवास किया गया।
सोमवार सुबह से संकीर्तन शूरु हुई। संकीर्तन समिति के कार्यभार संभाल रहे शिवकुमार पाल ने बताया कि नाम दल सहित चार दलों को आमंत्रित किया गया। हिंदी दल के देवघर निवासी नंदलाल पांडे भक्तों को भाव विभोर करने वाले है। कुल चार दल शामिल होंगे। जिसमें हिंदी सहित बंगला के दल शामिल होंगे। देखरेख के कार्यभार संभाल रहे रामनाथ पंडित ने बताया कि संकीर्तन आयोजन के दौरान आने वाले भक्तों रात्रि भंडारा का व्यव्स्था की गई है।
इस दौरान शेषनाथ पंडित, प्यारेलाल पंडित, रंजित पाल, अमित कुमार, विष्णु पाल, पप्पू पाल, मनीष भगत, सुदाम पंडित, अभिषेक भगत, अभिनाश तिवारी, दिलीप पाल, लालू राय, ललन पाल, रविन्द्र पाल, नितेश पाल, आशीष पंडित, विष्णु भगत, राम कुमार पंडित, लक्ष्मण कुमार पंडित सहित अन्य शामिल रहे।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.











