पाकुड़ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, महंगाई और नीट पेपर लीक पर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला.

पाकुड़ : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जमिल अख्तर के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी, पाकुड़ द्वारा जिला अध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की किल्लत तथा नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मोदी सरकार होश में आओ”, “महंगाई पर रोक लगाओ” एवं “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री Narendra Modi का पुतला दहन भी किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है। वहीं नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय है।

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों और समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, सेमिनुल इस्लाम, पप्पू गंगवानी, प्रमोद ढोकनिया, मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, आमिर हमजा, सेलिम हुसैन, कृष्णा यादव, रामविलास महतो, मिथुन मरांडी, सिराजुद्दीन शेख, मोतिउर रहमान, डॉ. जोहरुल इस्लाम, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur..

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!